असम के कोकराझार जिले में बीती रात ''उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले'' में दो कथित पशु तस्कर मारे गए, वहीं चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ में कथित तस्करों को कुछ दिन पहले यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर असम पुलिस के हवाले कर दिया था. असम पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमला सुबह करीब 1.30 बजे तब हुआ जब पुलिस कर्मियों द्वारा तस्करों को जिले के जोमदुआर इलाके में संकोश नदी के किनारे तस्करी के मार्गों की पहचान के लिए ले जाया जा रहा था. तब पुलिस की गाड़ी उग्रवादियों की गोलीबारी की चपेट में आ गई. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया.
पुलिस ने यह भी कहा कि घटना स्थल पर पेड़ गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गईं. अधिकारी ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने कवर लेने के बाद जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच 10-12 मिनट तक गोलीबारी जारी रही. जिसमें घायल हुए चार पुलिसकर्मियों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है. मौके से एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, 35 राउंड गोला बारूद और 28 राउंड खाली गोली के खोल बरामद किए गए. मृतकों की पहचान अकबर बंजारा और सलमान बंजारा के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
इसी के साथ अधिकारी ने कहा कि उन्हें पशु तस्करी में कथित संलिप्तता के लिए मेरठ से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस सूत्रों ने कहा, "पूछताछ के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और असम के मवेशियों की तस्करी मेघालय के रास्ते बांग्लादेश में की जा रही थी." '' पुलिस ने कहा, ''दोनों ने खुलासा किया था कि बांग्लादेश में स्थित कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन इस रैकेट में शामिल हैं और इस व्यापार के पैसे का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए किया जाता है. कुछ पैसे असम और मेघालय में उग्रवादी संगठनों के लिए भेजे जा रहे थे.''
Joining hands against crime- @meerutpolice busted a gang of inter-state cow smugglers who ran an international syndicate till Bangladesh & also carried a reward on their arrest from @assampolice.
— UP POLICE (@Uppolice) April 15, 2022
An officer from Assam police handed over the reward amount of Rs 2 lakh to SSP MRT. pic.twitter.com/Uq7qvhZccl
इस बीच, असम के कार्बी आंगलोंग जिले में कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि खटखटी थाना क्षेत्र में सोमवार को संदिग्ध तस्कर और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था जिनके पास से 100 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस की टीम तस्कर को पड़ोसी नगालैंड के दीमापुर से उसके सहयोगी को पकड़ने के लिए ले जा रही थी.
ये भी पढ़ें: नोएडा में लाउडस्पीकर को लेकर लगभग 900 धार्मिक स्थलों को नोटिस जारी किया गया
पुलिस ने कहा कि जब वाहन कुछ देर के लिए रुका तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों को एक तरफ धक्का दिया और पास के जंगल की ओर भाग गया. इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, '' उसे दी गई रुकने की चेतावनी के अनसुना करने पर हमें उस पर गोली चलानी पड़ी और पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया.'' उन्होंने कहा कि घायल तस्कर का इलाज दिफू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है.
VIDEO: महाराष्ट्र में 70 लाख लोगों ने कोविड वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं