विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों की संख्या काफी दिनों से 20,000 के नीचे बनी हुई है. साथ ही एक्टिव केसों की संख्या भी लगातार घटती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 (COVID-19) के 13,052 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 1,07,46,183 हो गए हैं. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश के वैक्सीनेशन कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान पूरी दुनिया में इस लड़ाई में एक उदाहरण बनकर उभरा है. अब, हमारा टीकाकारण कार्यक्रम भी दुनिया में एक मिसाल बन रहा है. उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा कोविड वैक्सीन प्रोग्राम चला रहा है. 

भारत में कोरोना महामारी से बीते 24 घंटे यानी एक दिन में 127 लोगों की मौत हुई है. अब तक कुल 1.54 लाख घातक वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं. 

 भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे. 

Here are the Updates on Coronavirus (COVID-19) Cases:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Death In India, Coronavirus Vaccination In India, Coronavirus New Cases India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com