विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2022

कोरोनावायरस अपडेट : भारत में 30,615 नए COVID-19 केस, पिछले 24 घंटे में 11.7 फीसदी बढ़ोतरी

Covid-19 Updates India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 3,70,240 रह गई है.  एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.87 फीसदी रह गया है.

कोरोनावायरस अपडेट : भारत में 30,615 नए COVID-19 केस, पिछले 24 घंटे में 11.7 फीसदी बढ़ोतरी
Covid Updates India: पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 514 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है.
नई दिल्ली:

देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 30 हजार, 615 नए मामले सामने आए हैं, जो कल के मुकाबले 11.7 फीसदी ज्यादा हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 27 लाख, 23 हजार 558 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 514 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 9 हजार 872 लोगों की मौत हो चुकी है. आज के आंकड़े में केरल से मौत के 130 बैकलॉग आंकड़े भी जुड़े हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 3,70,240 रह गई है. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.87 फीसदी रह गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 97.94 फीसदी पर आ गया है.  पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 52 हजार 887 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की संख्या से डेढ़ गुना से भी ज्यादा है. अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 18 लाख, 43 हजार, 446 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 756 नए मामले सामने आए, 5 मरीजों की मौत

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 2.45 फीसदी रिकॉर्ड की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 3.32 फीसदी रह गई है. अब तक (15 फरवरी तक) देश में कुल 75.42 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के अंदर 12,51,677 सैंपल की जांच की गई है.

मुंबई : कोविड के लेटेस्ट सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग में 95% नमूनों में पाया गया ओमिक्रॉन वेरिएंट

मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 173.86 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में देशभर में वैक्सीन की कुल 41,54,476 खुराक लोगों को दी गई है.

वीडियो: आज सुबह की सुर्खियां : 16 फरवरी, 2022

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
COVID -19, Covid Cases In India Today, Covid Update India, Covid Updates Today, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com