विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोनावायरस (Coroanvirus) का कहर लगातार बढ़ता रहा है. भारत में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड नए मामलों आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,45,384 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह एक दिन में आए कोरोना मामलों की सर्वाधिक संख्या है. वहीं, बीते 24 घंटे में 794 लोगों की मौत भी हुई. भारत में लगातार चौथे दिन एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं.  

पिछले पांच दिनों (आज के आंकड़ों को जोड़कर) में कोरोनावायरस के कुल 6,16,859 मामले सामने आए हैं. कोविड-19 से होने वाली मौतों की बात की जाए तो बीते 5 दिन में 3335 मरीज जान गंवा चुके हैं. देश में संक्रमण के कुल मामले 1,32,05,926 हो गए हैं जबकि अब तक कुल 1,68,436 मरीजों की मौत हो चुकी है.

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों को कोरोनावायरस ने अपनी जद में लिया है. अभी तक 13 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 29 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है.

(एजेंसियों के इनपुट के साथ)

Here are LIVE Updates on Coronavirus Cases in Hindi 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19, Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com