विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में एक लाख से कुछ ज्यादा नए केस आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 1,00,636 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 2,427 मरीजों की घातक वायरस की वजह से मौत हुई है. देश में संक्रमण के नए मामलों के साथ मौतों की संख्या में भी पिछले कुछ दिनों से कमी देखी जा रही है. कुछ दिन पहले तक रोजाना 4,000 से ऊपर मौतें हो रही थीं, जो अब ढाई हजार के आसपास रह गई है.  

नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की तादाद 2.9 करोड़ के करीब (2,89,09,975) के करीब पहुंच गई है. वहीं अब तक 3,49,186 लोग कोरोना से जीवन की जंग हार चुके हैं. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,74,399 लोग ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 2,71,59,180 लोग संक्रमण से मुक्त होने में सफल रहे हैं. पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से एक्टिव केस घट गए हैं. देश में फिलहाल, 14,01,609 मरीजों का इलाज चल रहा है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Updates, India Coronavirus Cases Updates, India Coronavirus Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com