देश में कोरोना के 13,451 केस ((Corona Cases Today) पिछले 24 घंटे में सामने आए और 585 लोगों की मौत हुई. रिकवरी रेट 98.19% है जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 14,021 लोग स्वस्थ हुए. कुल 3.35 करोड़ लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,62,661 है जो कि पिछले 242 दिनों में सबसे कम है. वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.22% है जो कि पिछले 33 दिनों से 2 फीसदी से नीचे है. डेली पॉजिटिविटी रेट 1.03 फीसदी है जो कि पिछले 23 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. पिछले 24 घंटे में 55.89 लाख को वैक्सीन लगी है.
केरल (Kerala) में मंगलवार को कोविड-19 (COVID-19) के 7,163 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 482 लोगों की मौत हो गई. नए मामलों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,19,952 हो गई जबकि मृतक संख्या 29,355 पर पहुंच गई. राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 482 मरीजों की मौत के मामलों में से 90 लोगों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई है जबकि 341 वैसे मृतक हैं, जिनके नाम पर्याप्त दस्तावेज की कमी की वजह से पिछले साल 18 जून तक दर्ज नहीं हो पाए थे.
वहीं केंद्र के नए दिशानिर्देश और उच्चत न्यायालय के निर्देश के अनुसार अपील के आधार पर 51 लोगों की मौत के पीछे कोविड-19 को वजह माना गया. विज्ञप्ति में बताया गया कि अब तक 48,24,745 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 74,456 मरीजों का उपचार चल रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा 974 नए मामले त्रिशूर जिले से सामने आए.