विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Cases) के रोजाना आने वाले नए मामलों में कमी देखी जा रही है. रविवार को कोरोना के नए केस 15,000 से नीचे आ गए. पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 14,146 नए मरीज मिले. वहीं, एक दिन में संक्रमण से 144 मरीजों की मौत हुई है. अब तक कुल 4,52,124 लोगों की घातक वायरस के चलते जान जा चुकी है. देशभर में कोरोना के एक्टिव केस भी घटकर 2 लाख के नीचे आ गए हैं. यह 229 दिनों में एक्टिव केस का सबसे कम आंकड़ा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आकंड़ों के अनुसार, रिकवरी रेट 98.10 प्रतिशत है, जो पिछले साल मार्च के बाद सर्वाधिक है. बीते 24 घंटों में 19,788 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं. अब तक कुल 3,34,19,749 लोग इस बीमारी से लड़कर जंग जीत चुके हैं.  

संक्रमण दर की बात की जाए तो वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.42 प्रतिशत पर है, जो पिछले 114 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे है. डेली पॉजिटिविटी रेट 1.29 फीसदी है. यह पिछले 48 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है. देश में अब तक कुल 59.09 करोड़ टेस्ट किए गए हैं. 

Here are the updates on Coronavirus cases in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Covid 19 In India, Coronavirus In India, COVID-19 Cases, Covid 19 New Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com