5 years ago
भारत में कोविड-19 के 2,81,386 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,49,65,463 हो गई. पिछले 27 दिन में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम नए मामले हैं. वहीं, संक्रमण से 4,106 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,74,390 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 35,16,997 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 14.09 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से कुल 2,11,74,076 लोग उबर चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 84.81 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है.