विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Cases) के नए मामले लगातार घट रहे हैं. रोजाना आने वाले नए मामले 10 हजार के नीचे आ गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,865 नए केस सामने आए, जो पिछले 287 दिनों में सबसे कम हैं. वहीं, एक दिन में 197 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक 4,63,852 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है.

कोरोना से रिकवरी रेट 98.27 प्रतिशत है, जो कि मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है. वहीं, कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो  यह आंकड़ा 1,30,793 है, जो कि पिछले 525 दिनों में सबसे कम है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 11,971 लोग ठीक हुए हैं, अब तक कोरोना से कुल 3, 38,61,756 लोग ठीक हो चुके हैं.

दैनिक संक्रमण दर 0.80 प्रतिशत है जो कि पिछले 43 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. साप्ताहिक संक्रमण दर 0.97 प्रतिशत है. यह पिछले 53 दिनों से 2 प्रतिशत के नीचे है. पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की 59,75,469 खुराकें दी गईं. कुल टीकाकरण का आंकड़.1,12,97,84,045 पहुंच गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com