Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 22 करोड़ 46 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 46 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले अब घट रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 32 लाख से अधिक हो चुकी है. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,32,64,175 हो गई है. सोमवार को समाप्त 24 घंटों (रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 27,254 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 37,687 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 219 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक तीन करोड़ 24 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 4.42 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या तीन लाख 74 हजार से अधिक है. आंध्र प्रदेश में अब तक कोरोना की 3.5 करोड़ वैक्सीन डोज लोगों को लगाई गई हैं. आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी है. सरकार ने कहा है कि अब तक राज्य में एक करोड़ लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus