विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमितों के नए मामलों में 6.5 फीसदी की कमी दिखी है. पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं. देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 3,58,75,790 पहुंच गई है. वहीं, एक्टिव मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 8 लाख पार हो गई है. अभी 8,21,446 सक्रिय मरीज हैं, जिनका कोरोना इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटे में 69,959 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. अब तक कुल 3,45,70,131 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. वहीं, 24 घंटे में 277 लोगों की मौत दर्ज की गई है. अब तक कुल 4,84,231 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है. टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 92,07,700 वैक्सीन डोज लगाई गई हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,52,89,70,294 पहुंच गया. 
 

Here are updates on Coronavirus Cases Updates in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com