कोरोना के मामले में मुंबई से थोड़ी राहत देने वाले खबर सामने आई है. महानगर में लगातार चौथे दिन कोरोना के नए मामलों में कमी आई है. मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,647 नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि दो लोगों को इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवानी पड़ी है.मुंबई में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 100,523 है जबकि कोरोना पॉजिटिविटी रेट 18.75% है. चार दिन पहले यहां कोरोना पॉजिटिविटी रेट 30% था. शहर में पिछले 24 घंटों में 62,097 टेस्ट हुए हैं.
दिल्ली में अगले 1-2 दिन में पीक पर होगा कोरोना, इस सप्ताह तो पक्का' : NDTV से बोले सत्येंद्र जैन
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
14 दिसंबर 2021 से मुंबई में कोविड-19 केस
14 दिसंबर- 225
15 दिसंबर - 238
16 दिसंबर - 279
17 दिसंबर - 295
18 दिसंबर - 283
19 दिसंबर - 336
20 दिसंबर - 204
21 दिसंबर -327
22 दिसंबर -490
23 दिसंबर -602
24 दिसंबर -683
25 दिसंबर -757
26 दिसंबर -922
27 दिसंबर -809
28 दिसंबर-1377
29 दिसंबर-2510
30 दिसंबर -3671
31 दिसंबर -5631
1 जनवरी- 6347
2 जनवरी- 8063
3 जनवरी- 8082
4 जनवरी- 10860
5 जनवरी- 15166
6 जनवरी- 20181
7 जनवरी -20971
8 जनवरी-20318
9 जनवरी- 19474
10 जनवरी-13648
11 जनवरी-11647
देश की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं. देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 35,875,790 पहुंच गई है. वहीं, एक्टिव मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 8 लाख पार हो गई है. अभी 821,446 सक्रिय मरीज हैं, जिनका कोरोना इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटे में 69,959 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. अब तक कुल 34,570,131 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं