विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2022

दिल्‍ली में कोरोना के 21000 से ज्‍यादा नए मामले, 24 घंटों में 23 मरीजों की गई जान

दिल्‍ली में मंगलवार को 24 घंटों में 21,259 नए कोरोना मामलेदर्ज किए गए, पॉजिटिविटी रेट 25.65% है.  5 मई के बाद यह सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है. यही नहीं, पिछले 24 घंटों में 23 मरीजों की मौत हुई जो 16 जून के बाद सबसे ज़्यादा है. 

दिल्‍ली में कोरोना के 21000 से ज्‍यादा नए मामले, 24 घंटों में 23 मरीजों की गई जान
दिल्‍ली में 24 घंटों में 21,259 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं (प्रतीकात्‍मक फोटो)
नई दिल्‍ली:

देश की राजधानी दिल्‍ली में  पिछले 24 घंटों में 21 हजार से अधिक कोराना के नए केस दर्ज किए गए हैं. दिल्‍ली में मंगलवार को 24 घंटों में 21,259 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए, पॉजिटिविटी रेट 25.65% है.   5 मई के बाद यह सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है. यही नहीं, पिछले 24 घंटों में 23 मरीजों की मौत हुई जो 16 जून के बाद सबसे ज़्यादा है. 

बढ़ते कोरोना संकट के बीच दिल्ली के प्राइवेट दफ्तरों में अब सिर्फ WFH

दिल्‍ली में कोरोना के नए  मामलों को लेकर अपडेट्स 
-दिल्ली में 25 फीसदी के पार हुई कोरोना संक्रमण दर, मौत का आंकड़ा 8 महीने में सबसे ज्यादा

-आज 25.65 फीसदी है कोरोना संक्रमण दर

- संक्रमण दर 5 मई के बाद सबसे ज्यादा, 5 मई को 26.36% थी संक्रमण दर

-बीते 24 घण्टे में आए 21,259 केस

-सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 74,881 हुई, करीब 8 महीने में सबसे ज्यादा (13 मई के बाद सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज, 13 मई को 77,717 था आंकड़ा)

-24 घण्टे में 23 मरीजों की मौत, 16 जून के बाद सबसे ज्यादा मौत, 16 जून को हुई थी 25 मौत

- 25,200 हुआ कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा*

- होम आइसोलेशन में 50,796 मरीज

- सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 4.70 फीसदी

- रिकवरी दर 93.70 फीसदी

- 24 घंटे में सामने आए 21,259 केस, कुल आंकड़ा 15,90,155

- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 12,161 मरीज, कुल आंकड़ा 14,90,074

24 घंटे में हुए 82,884 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,36,43,306(RTPCR टेस्ट 61,060 एंटीजन 21,824)

- कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या 17,269 और कोरोना डेथ रेट 1.58 फीसदी है.

देश की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं. देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 35,875,790 पहुंच गई है. वहीं, एक्टिव मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 8 लाख पार हो गई है. अभी 821,446 सक्रिय मरीज हैं, जिनका कोरोना इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटे में 69,959 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. अब तक कुल 34,570,131 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. 

देश में बूस्‍टर डोज देने का काम शुरू, मुंबई में बड़ी संख्‍या में उमड़ रहे लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Covid Cases Today, Delhi Corona Cases, Delhi Active Cases, New Corona Cases In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com