केरल में कोविड-19 (Coronavirus in kerala) संक्रमण के बुधवार को 32,803 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 173 और लोगों की मौत हुई. नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40,90,036 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 20,961 पर पहुंच गई. राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1,74,854 नमूनों के परीक्षण के बाद परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 18.76 प्रतिशत पाई गई. इसके साथ ही अब तक 3,17,27,535 नमूनों की जांच की जा चुकी है. इसमें बताया गया कि मंगलवार से अब तक 21,610 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 38,38,614 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,29,912 हो गई है.
राज्य के 14 जिलों में, त्रिशूर में सबसे अधिक 4,425 मामले सामने आए, इसके बाद एर्नाकुलम (4,324), कोझीकोड (3,251), मलप्पुरम (3,099), कोल्लम (2,663), तिरुवनंतपुरम (2,579), पलक्कड़ (2,309), कोट्टायम (2,263), अलाप्पुझा (1,975), कन्नूर (1,657), पठानमथिट्टा (1,363), वायनाड (1,151) और इडुक्की (1,130) हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
केरल में कोरोना वायरस के 31,445 नये मामले, 215 मरीजों की मौत
विज्ञप्ति में कहा गया है कि नए मामलों में से 108 स्वास्थ्य कार्यकर्ता थे, राज्य के बाहर के 154 मरीज और संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण की चपटे में आए 3 1,380 लोग शामिल हैं. वहीं, 1,161 मामलों में स्पष्ट कारण नहीं थे. वर्तमान में विभिन्न जिलों में 5,57,085 लोग निगरानी में हैं. इनमें से 5,24,380 घर पर या संस्थागत पृथकवास में और 32,705 अस्पतालों में हैं.
भारत ने एक दिन में कोविड-19 रोधी टीके की 1.3 करोड़ खुराक दी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं