- 24 घंटे में कोरोना के 14,256 नए मामले
- इस दौरान 152 कोरोना मरीजों की मौत
- देश में कोरोना के 1,85,662 एक्टिव केस
भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देश कोरोनावायरस (Coronavirus) की चपेट में हैं. अभी तक 9.81 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 21.06 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,06,39,684 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 14,256 नए मामले सामने आए हैं.
पिछले 24 घंटों में 17,130 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 152 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 1,03,00,838 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,53,184 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या दो लाख से नीचे है. इस समय देश में 1,85,662 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 96.81 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 1.70 फीसदी है. डेथ रेट 1.43 प्रतिशत है. 22 जनवरी को 8,37,095 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 19,09,85,119 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
COVID Vaccination: देश भर में 12 लाख 72 हजार से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका
बताते चलें कि भारत में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी शुरू हो चुका है. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत सऊदी अरब, मोरक्को, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और म्यांमार को अनुबंध के तहत कोरोनावायरस टीकों की आपूर्ति कर रहा है. मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत अब तक भूटान, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार और सेशेल्स को सहायता के तौर पर टीकों की खेप भेज चुका है.
एयरो इंडिया 2021 पर कोरोना की 'मार', शो के दिनों की संख्या पांच से घटाकर तीन दिन की गई
अनुराग श्रीवास्तव से पूछा गया कि क्या भारत पाकिस्तान को भी टीके भेजने जा रहा है तो उन्होंने कहा उन्हें सरकारी स्तर पर या वाणिज्यिक आधार पर टीकों की आपूर्ति के लिए पाकिस्तान की ओर भेजे गए किसी अनुरोध के बारे में जानकारी नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि दूसरे देशों को टीकों की आपूर्ति करते समय सुनिश्चित किया जाएगा कि घरेलू निर्माताओं के पास घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद हो.
VIDEO: महिला की मौत के 3 दिन बाद बताया, 'वो कोरोना पॉजिटिव थी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं