विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2020

कोरोना वायरस : बीते 24 घंटों का फिर टूटा रिकॉर्ड, 11929 नए मामले आए सामने, 311 की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 320,922 हो गई है.

कोरोना वायरस : बीते 24 घंटों का फिर टूटा रिकॉर्ड, 11929 नए मामले आए सामने, 311 की मौत
पहली बार रिकवरी रेट 50 फीसदी से ऊपर
नई दिल्ली:

दुनियाभर के तमाम देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस (COVID-19) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 320,922 हो गई है. रविवार की सुबह समाप्त हुए 24 घंटों में कोरोना के 11, 929 नए मामले सामने आए और 311 लोगों की मौत हुई. देश में अब तक 9195 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 162379 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल हुए हैं. रिकवरी रेट में मामूली बढ़ोतरी के साथ यह दर 50.59 % प्रतिशत पर पहुंच गई है. यह पहली बार है जब रिकवरी रेट 50 फीसदी से ऊपर पहुंचा है. ICMR के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 56,58,614 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है, पिछले 24 घंटों में 1,51,432 लोगों का कोविड-19 टेस्ट हुआ है, जिनमें से 11929 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. इस तरह पॉजिटिव केसों की दर 7.87% पर पहुंच गई है. 

भारत के अलावा दुनिया के अनेक देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) अपना कहर बरसा रहा है. विश्व के 180 से ज्यादा देशों में कोरना फैल चुका है और इससे अब तक 4.25 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. दुनिया भर में 76 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. यह आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है.

शनिवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात की समीक्षा की. तो वहीं दिल्ली के हालातों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल से आज मुलाकात करेंगे. बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हालातों भयावह बताते हुए दिल्ली सरकार को फटकार लगाई थी. कोरोना के मामलों में दिल्ली महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद तीसरे नंबर पर है. 

Video: उपराज्यपाल ने बुलाई अहम बैठक, गृहमंत्री शाह और सीएम केजरीवाल होंगे शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus India Update, New Covid Case India, Recovery Rate India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com