विज्ञापन

तिब्बती नेता ने वॉशिंगटन में अमेरिकी नेताओं से की मुलाकात, चीन के उत्पीड़न पर हुई बात

पेनपा त्सेरिंग ने तिब्बत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अमेरिका की पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी से भी मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने सीनेटर क्रिस वैन होलेन की टीम से भी बातचीत की.

तिब्बती नेता ने वॉशिंगटन में अमेरिकी नेताओं से की मुलाकात, चीन के उत्पीड़न पर हुई बात
वाशिंगटन में तिब्बती नेता से अमेरिकी अधिकारियों की ये मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. (फोटो-एनडीटीवी)
  • तिब्बती राजनीतिक नेता ने वॉशिंगटन में अमेरिकी सांसदों और विदेश विभाग के तिब्बत समन्वयक से मुलाकात की
  • उन्होंने तिब्बत की मौजूदा स्थिति और चीन की दमनकारी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की और अमेरिकी समर्थन की मांग की
  • पेनपा त्सेरिंग ने हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन और अन्य सांसदों के साथ तिब्बत मामलों पर बातचीत की

तिब्बती राजनीतिक नेता पेनपा त्सेरिंग ने इस सप्ताह वॉशिंगटन दौरे के दौरान अमेरिका के वरिष्ठ सांसदों और विदेश विभाग के तिब्बत मामलों के विशेष समन्वयक से मुलाकात की. यह जानकारी सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन (सीटीए) ने दी. वॉशिंगटन स्थित सीटीए के ऑफिस ऑफ तिब्बत के मुताबिक, त्सेरिंग ने हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रायन मास्ट, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पर हाउस सेलेक्ट कमेटी के चेयरमैन जॉन मूलेनार और तिब्बत मामलों के अमेरिकी विशेष समन्वयक राइली बार्न्स के साथ बातचीत की. इन बैठकों के दौरान पेनपा त्सेरिंग ने तिब्बती लोगों के लिए अमेरिकी समर्थन की मांग की.

तिब्बत की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की

IANS की रिपोर्ट के अनुसार, त्सेरिंग (जिन्हें 'सिक्योंग' के नाम से भी जाना जाता है) ने मंगलवार को विदेश विभाग में राइली बार्न्स से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने विभाग के कई ब्यूरो की प्रोग्रामिंग टीमों के साथ भी बैठक की. उसी दिन उन्होंने 'नेशनल एंडोमेंट फॉर डेमोक्रेसी' (एनईडी) के डेमन विल्सन और उनकी टीम के साथ नाश्ते पर मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि लोइस फ्रैंकल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर तिब्बत की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. बुधवार, 11 नवंबर को पेनपा त्सेरिंग ने कैपिटल हिल में जॉन मूलेनार, जो विल्सन, ब्रायन मास्ट और जिम मैकगवर्न से मुलाकात की.

'ऑफिस ऑफ तिब्बत' ने कहा, “इन बैठकों के दौरान सिक्योंग ने तिब्बत में चीन की दमनकारी नीतियों का मुद्दा उठाया और तिब्बती लोगों के प्रति अमेरिका के लगातार मिल रहे द्विदलीय समर्थन के लिए आभार जताया.”

विदेश विभाग की बैठक में उनके साथ वित्त कलोन त्सेरिंग धोंडुप, ऑफिस ऑफ तिब्बत के प्रतिनिधि नामग्याल छोएदुप, सोशल एंड रिसोर्स डेवलपमेंट के निदेशक लोबसांग तेनजिन, प्रोग्राम अधिकारी थुपतेन रिगजिन और चीनी संपर्क अधिकारी त्सुलत्रिम ग्यात्सो भी मौजूद थे.

पेनपा त्सेरिंग ने तिब्बत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अमेरिका की पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी से भी मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने सीनेटर क्रिस वैन होलेन की टीम से भी बातचीत की. पेनपा त्सेरिंग भारत के धर्मशाला स्थित सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन के निर्वाचित राजनीतिक प्रमुख हैं. वॉशिंगटन स्थित ऑफिस ऑफ तिब्बत ने उनकी इन बैठकों और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की. उन्होंने इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत (आईसीटी) की एडवोकेसी टीम और सीटीए के सोशल एंड रिसोर्स डेवलपमेंट कार्यक्रम अधिकारियों के साथ एक विशेष ब्रीफिंग भी की.

यह भी पढ़ें | दुनिया की एक चौथाई जनसंख्या करीब 200 करोड़ लोग घर छोड़ने के लिए हो सकते हैं मजबूर... IOM चीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tibet, Tibet Issue China India, Tibet Issue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com