भारत में सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 86.16 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन (India Record Covid Vaccination) लगाई गई है. देश में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए कोराना वैक्सीन मुफ्त दिए जाने के पहले दिन ही यह रिकॉर्ड बना है. अकेले एमपी में ही 13 लाख 72 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है. सरकार ने 21 जून से टीकाकरण कार्यक्रम (Vaccination Drive) को तेज गति देने का ऐलान किया था. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि कोविड वैक्सीनेशन की नई संशोधित गाइडलाइन जारी होने के पहले दिन यह रिकॉर्ड बना. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह बताया कि सोमवार को 86,16,373 वैक्सीन डोज लगाई गई हैं. यह एक दिन में कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इससे पहले 2 अप्रैल को 42 लाख 61 हजार से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई थीं.
राहुल गांधी ने किया सवाल- जब वैक्सीन फ्री है तो प्राइवेट अस्पतालों में पैसे क्यों लिए जा रहे?
केंद्र सरकार ने इससे पहले 1 मई को वैक्सीनेशन नीति (Vaccination Policy) में बदलाव किया था और राज्यों पर 18 से 44 साल के युवाओं के टीकाकरण का बोझ पर डाल दिया था. हालांकि राज्यों को भारतीय वैक्सीन कंपनियों से केंद्र के मुकाबले ज्यादा दामों पर टीके की पेशकश करने पर सवाल उठे. राज्यों को विदेश से वैक्सीन खरीद में भी कामयाबी नहीं मिली. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में यह मामला उठा तो अदालत ने भी प्रथम दृष्टया वैक्सीनेशन नीति को गलत बताया. इसके बाद पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया और वैक्सीनेशन का पूरा भार केंद्र द्वारा उठाने का ऐलान किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Get vaccinated, strengthen the fight against COVID-19. pic.twitter.com/dktmPB7zMu
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2021
नई नीति के तहत केंद्र सरकार ने 75 फीसदी वैक्सीन खुद खरीदने का निर्णय़ किया है, जबकि 25 फीसदी प्राइवेट सेक्टर के लिए छोड़ दी है. पहले केंद्र सरकार ने 25 फीसदी वैक्सीन खरीद का भार भी राज्यों पर डाला था. राज्यों ने अपने-अपने यहां वैक्सीनेशन के नए लक्ष्य निर्धारित किए हैं. हरियाणा ने दो लाख लोगों को रोजाना वैक्सीन लगाने के लक्ष्य की उम्मीद कर रहा है गुरुग्राम में ही पिछले 24 घंटे में 45,728 लोगों को टीका लगाया गया है, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. टीकाकरण में पिछड़ रहे असम ने भी कोविड वैक्सीनेशन का बड़ा अभियान छेड़ा है.
उसने अगले 10 दिनों में रोजाना 3 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है. कर्नाटक ने 7 लाख लोगों को हर दिन वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है. केंद्र सरकार का कहना है कि राज्यों को रविवार तक देश में 29 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन डोज मुहैया कराई जा चुकी है. यह केंद्र द्वारा सीधी खरीद के जरिये राज्यों को मुफ्त में मुहैया कराई गई वैक्सीन है. उसका कहना है कि राज्यों के पास अभी 3 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज उपलब्ध हैं. अगले तीन दिनों में राज्यों को करीब 24.5 लाख वैक्सीन डोज और मुहैया कराई जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं