मुंबई (Mumbai) में क़रीब 25 लाख ने डबल डोज ले ली है. लेकिन इनमें से 7,057 लोग कोरोना से संक्रमित भी हुए हैं. बीएमसी टास्क फ़ोर्स (BMC Task Force) कहती है कि दोनों टीके लेने वालों को कोविड (Covid) ज़रूर हो रहा है, वो अस्पताल में भर्ती भी हो रहे हैं लेकिन उन्हें ऑक्सीजन या बहुत सख़्त दवाओं की ज़रूरत नहीं पड़ रही. वैक्सीन की दोनो डोज़ लेने के बाद 7,057 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. बीएमसी के सर्वे में ये पता चला है. इनमें सबसे ज़्यादा 52% लोग 60 साल से ऊपर के हैं. बीएमसी टास्क फ़ोर्स के सदस्य डॉ गौतम भंसाली कहते हैं कि दूसरी डोज़ के बाद संक्रमित होने वाले कोविड मरीजों का वो इलाज कर रहे हैं लेकिन इनमें से किसी को भी ऑक्सीजन सपोर्ट की ज़रूरत नहीं पड़ रही.
मुंबई : चिल्ड्रन होम में रहने वाले 54 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, लंबी खांसी और बुखार की हो रही है शिकायत
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीएमसी टास्क फ़ोर्स में डॉ गौतम भंसाली कहते हैं कि काफ़ी मरीज़ हैं जो दूसरी डोज़ के एक महीने के गैप के बाद संक्रमित हुए हैं, हो रहे हैं. कल मैंने छे लोगों को अस्पताल में भर्ती किया उनमें से 4 लोगों ने दोनो टीके लिए हैं. इनमें लक्षण भी दिख रहे हैं लेकिन इनको ऑक्सिजन सपोर्ट की ज़रूरत नहीं पड़ रही और ना ही हेवी एंटीबाइओटिक की ज़रूरत पड़ रही है. ये बिलकुल स्टेबल हैं. मुंबई में क़रीब 25 लाख ने लोगों ने दोनों टीके ले लिए हैं. अपने सर्वे में बीएमसी क़रीब साढ़े 4 लाख ऐसे लोगों तक पहुंची है जिनमें 1.5% संक्रमित बताए जा रहे हैं.
दही हांडी उत्सव पर रोक से भड़की बीजेपी-एमएनएस, आज पाबंदी के बावजूद मटकी फोड़ने का ऐलान
डॉ गौतम भंसाली ने कहा कि सब चीज़ें खुल रही हैं तो लोगों की भीड़ भी बढ़ रही है जगह जगह, लोग इकट्ठा हो रहे हैं मास्क ढंग से पहने नहीं दिख रहे इसलिए कल हमारी मीटिंग हुई बीएमसी की जिसमें तय हुआ की ऐसी जगहों पर मार्शल बढ़ाए जाएँ और फ़ाइन लें, कोरोना के मामले बढ़ने के ख़तरे से हम गुजर रहे हैं. ऐसे में मास्क वैक्सीन जितना ही अहम है हमारी सुरक्षा के लिए. टास्क फ़ोर्स ने महाराष्ट्र में सितंबर के अंत और अक्टूबर के पहले सप्ताह में तीसरी लहर का अनुमान जताया गया है. इससे पहले वैक्सीन की रफ़्तार बढ़ाने की कोशिश है.
भारत ने एक दिन में कोविड-19 रोधी टीके की 1.3 करोड़ खुराक दी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं