विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2015

महाराष्ट्र : योग की परीक्षा पास करेंगे तो कैदियों की सजा होगी 3 महीने तक कम

Also Read in
महाराष्ट्र : योग की परीक्षा पास करेंगे तो कैदियों की सजा होगी 3 महीने तक कम
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
मुंबई: महाराष्ट्र की जेल में बंद कैदियों की सजा अब साल में 3 महीने तक कम हो सकती है, लेकिन इसके लिए उन्हें योग की परीक्षा पास करनी होगी। राज्य में जेल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भूषण उपाध्याय के मुताबिक, जेल के अतिरिक्‍त पुलिस निदेशक को साल में ज्यादा से ज्यादा 3 महीने सजा माफ़ करने का अधिकार है।  

भूषण उपाध्याय के मुताबिक, योग से इंसान दिमागी और शारीरिक तौर पर मजबूत होता है। जेल में कैदियों को पहले से ही योग कराया जाता हैं, लेकिन अब उसे एक पाठ्यक्रम के तौर पर कराने की योजना है।

उपाध्‍याय ने आगे कहा, परीक्षा में जो पास होंगे उन्हें उनके नंबर के अनुसार 5 दिन से 3 महीने तक की सजा माफ़ की जाएगी। इससे कैदियों को न सिर्फ सुधरने का मौका मिलेगा, बल्कि वो हालात से लड़ने में भी सक्षम होंगे, क्योंकि कैदी अक्सर जेल के माहौल में खुद को ढाल नहीं पाते और चिड़चिड़े होकर मारपीट करते हैं। महाराष्ट्र में कुल 53 जेल हैं, जिसमें 29 हजार के करीब कैदी बंद हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्ट्र, जेल, कैदी, योग, सजा में कमी, Maharashtra, Maharashtra Jails, Prisoners, Sentence Reduction, Remission In Jail Term
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com