कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की भलाई नहीं चाहती और वह गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है. जयपुर में कांग्रेस की ‘महंगाई हटाओ महारैली' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'जो सरकार केंद्र में है वह निश्चित है कि जनता की भलाई नहीं चाहती. वह आपके लिए काम नहीं कर रही. किसके लिए काम कर रही है? पूरा देश, पूरी दुनिया देख रही है कि यह सरकार कुछ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है.'
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'दो तरह की सरकार होती हैं. एक सरकार का लक्ष्य सेवा, समर्पण व जनता से सचाई की बात होता है. एक ऐसी सरकार होती है जिसका लक्ष्य झूठ, लालच व लूट है... मौजूदा केंद्र सरकार का लक्ष्य झूठ, लालच व लूट है.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें VIDEO : गोवा पहुंचीं प्रियंका गांधी, आदिवासी महिलाओं के साथ किया डांस
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बार-बार सवाल करती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? मैं कहती हूं, '70 साल की रट छोड़िए हमें यह बताइए आपने सात साल में क्या किया?'
कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में देश में जो कुछ बनाया था यह भाजपा सरकार उसे बेचना चाहती है. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं