कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने शुक्रवार शाम को प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की. 19 पार्टियों की इस बैठक में सोनिया ने कहा कि विपक्ष को वर्ष 2024 के आम चुनाव के लिए व्यवस्थित योजना बनानी होगी और मजबूरियों/बाध्यताओं से ऊपर उठना होगा. सोनिया गांधी ने तमाम मतभेदों को भुलाकर मिलकर काम करने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है.बैठक में कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी, डीएमके, शिवसेना, जेएमएम, सीपीआई, सीपीएम, नेशनल कॉन्फ्रेंस, आरजेडी, एआईयूडीएफ, वीसीके, लोकतांत्रिक जनता दल, जेडीएस, आरएलडी, आरएसपी, केरल कांग्रेस मनीला, पीडीपी और आईयूएमएल के प्रतिनिधियों ने शिरकत की.
UP : योगी कैबिनेट का होगा विस्तार, विधानसभा चुनावों से पहले साधे जा सकते हैं जातीय समीकरण
कांग्रेस प्रमुख ने बैठक में कहा, 'हम सभी की अपनी बाध्यताएं/ सीमाएं हैं, लेकिन समय आ गया है कि देश के हित में हम इन बातों से ऊपर उठें'उन्होंने कहा, '2024 केआम चुनाव अंतिम लक्ष्य हैं. यह एक चुनौती है लेकिन एकजुट होकर हम ऐसा कर सकते हैं. हमें ऐसा करना ही होगा क्योंकि एक साथ मिलकर काम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. 'उन्होंने विपक्षी पाटियों से देश को ऐसी सरकार बनाने की योजना बनाने को कहा जो देश के स्वाधीनता आंदोलन के मूल्यों और संविधान के सिद्धांतों पर विश्वास करती हो.बैठक में विपक्ष की एकजुटता को मज़बूत करने और अहम मुद्दों पर एक साझा रणनीति तैयार करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
LG ने फिर ठुकराया ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत की जांच के लिए समिति का प्रस्ताव : मनीष सिसोदिया
सूत्रों के मुताबिक, इसमें अगले साल होने वाले विधान सभा चुनावों में विपक्षी दलों की एकजुटता बढ़ाने के विकल्पों पर भी बात हुई.गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर अगले लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी दलों की एकजुटता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़े स्तर पर पहल की वकालत की थी. विपक्ष की कोशिश, एकजुट दिखाते हुए वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ मजबूत विकल्प पेश करने की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं