विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2020

प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश जारी करने के मुद्दे पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कही ये बात...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वीडियो संदेश को जारी किए जाने से एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि वह (मोदी) नए वित्तीय पैकेज और आर्थिक कार्यबल की घोषणा करेंगे.

प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश जारी करने के मुद्दे पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कही ये बात...
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वीडियो संदेश को जारी किए जाने से एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि वह (मोदी) नए वित्तीय पैकेज और आर्थिक कार्यबल की घोषणा करेंगे. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वह शुक्रवार सुबह देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा करेंगे. माना जा रहा है कि उनका यह संदेश कोरोना वायरस के संकट को लेकर होगा. पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया, ''''मैं कल सुबह 9 बजे नरेंद्र मोदी के संबोधन की प्रतीक्षा कर रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि वह उन गरीबों के लिए आजीविका सहायता पैकेज की घोषणा करेंगे जो निर्मला सीतारमण द्वारा पूरी तरह से छोड़ दिया गया था.''उन्होंने कहा, ''मुझे यह भी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री एक आर्थिक कार्यबल गठित करेंगे जो रोजगार और मजदूरी के मौजूदा स्तरों की रक्षा करने और लघु, मध्यम एवं दीर्घकालिक योजनाओं को तैयार करने तथा अर्थव्यवस्था को गति देने का काम करेगा.''

गौरतलब है कि देश में जारी कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की सुबह 9 बजे एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे. कोरोना मामले पर पीएम मोदी का देश के नाम यह तीसरा संबोधन होगा. हालांकि अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि वो देशवासियों के लिए वीडियो संदेश जारी करेंगे.  गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री कोरोना संकट को लेकर दो बार राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं. इससे पहले नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च और 19 मार्च को राष्ट्र को संबोधित किया था. 24 मार्च को प्रधानमंत्री ने देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का एलान किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
P Chidambaram, Narendra Modi, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com