विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2018

राहुल गांधी बोले- दिल्ली में 'चौकीदार ही चोर है' नामक क्राइम थ्रिलर चल रहा है, मंत्री वसूली में लगा है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 'चौकीदार ही चोर' नामक क्राइम थ्रिलर चल रहा है और लोकतंत्र रो रहा है.

राहुल गांधी बोले- दिल्ली में 'चौकीदार ही चोर है' नामक क्राइम थ्रिलर चल रहा है, मंत्री वसूली में लगा है
राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
  • कहा- दिल्ली में 'चौकीदार ही चोर' नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है
  • अफ़सर थक गए हैं और भरोसे टूट गए हैं. लोकतंत्र रो रहा है
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 'चौकीदार ही चोर' नामक क्राइम थ्रिलर चल रहा है और लोकतंत्र रो रहा है. राहुल गांधी ने सीबीआई अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा द्वारा अपनी याचिका में केंद्रीय मंत्री, NSA और अन्य का नाम लेने के बाद ट्वीट कर सरकार को घेरा. राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में 'चौकीदार ही चोर' नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है. इसके नए एपिसोड में CBI के DIG द्वारा एक मंत्री, NSA, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं. गुजरात से लाया उसका साथी करोड़ों रुपये वसूल रहा है. अफ़सर थक गए हैं. भरोसे टूट गए हैं और लोकतंत्र रो रहा है. 
गौरतलब है कि सीबीआई  के वरिष्ठ अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा ने अपनी याचिका में NSA अजीत डोभाल, केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त केवी चौधरी और केन्द्रीय मंत्री हरिभाई पी चौधरी का नाम लिया था. अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. मनीष कुमार सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि CBI के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के मामले में शिकायतकर्ता हैदराबाद व्यवसायी सतीश बाबू सना ने पूछताछ के दौरान बताया कि केन्द्रीय मंत्री को कुछ करोड़ रुपये दिये गये थे. यह लेनदेन जून 2018 के पहले पखवाड़े में हुआ था. इस आरोप के बाद केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री हरिभाई पी चौधरी (Haribhai Parthibhai Chaudhary) ने इस आरोप पर पलटवार करते हुए मनीष कुमार सिन्हा के आरोपों को ‘‘आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण'' बताया है. उन्होंने कहा कि यदि ये आरोप साबित हो जाते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे.  

CBI अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट में तबादले को दी चुनौती, कहा- 'एक राज्यमंत्री ने कुछ करोड़ रुपये की रिश्वत ली'

VIDEO: NSA अजित डोभाल पर जांच में दखल का आरोप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, CBI Row, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com