यह ख़बर 05 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेनाप्रमुख की उम्र के मसले पर हो सकता है समझौता!

खास बातें

  • थलसेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह की उम्र को लेकर उठे विवाद के अब थमने के आसार दिख रहे हैं।
नई दिल्ली:

थलसेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह की उम्र को लेकर उठे विवाद के अब थमने के आसार दिख रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में एक समझौते की तरफ़ सरकार बढ़ रही है।

जानकारी मिली है कि सरकार जनरल वीके सिंह की जन्मतिथि 10 मई 1951 की मान लेगी, बदले में थलसेना अध्यक्ष इसी साल रिटायर हो जाएंगे। उनका रिटायरमेंट सेना के रिकॉर्ड में दर्ज उनकी जन्मतिथि 10 मई 1950 के मुताबिक ही होगा।

सूत्रों के मुताबिक इससे सेना के मनोबल पर असर डालने वाले इस मुद्दे के तूल पकड़ने से बचा जा सकेगा और यह सरकार के लिए भी राहत की बात होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उधर, जनरल वीके सिंह इस मसले को अपने सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं तो उनके लिए भी यह सम्मान को बचाने वाला कदम साबित होगा।