सोनी राजदान ने साबित कर दिया है कि उम्र कोई रुकावट नहीं है. 70 साल की उम्र में उन्होंने जिम जाकर जबरदस्त वर्कआउट किया. हाल ही में उन्होंने अपने कठिन वर्कआउट रूटीन की झलकियां शेयक कीं, जिसमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, फंक्शनल एक्सरसाइज, पिलेट्स और फिटनेस के अन्य तरीके शामिल हैं. सोनी राजदान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वर्कआउट सेशन के कई वीडियो शेयर किए. एक क्लिप में, उन्हें केटलबेल (kettlebell) पकड़े हुए और अपनी स्ट्रेंथ पर काम करते देखा जा सकता है, जबकि दूसरे वीडियो में वह केबल मशीन पर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं. अपनी ट्रेनिंग के हिस्से के रूप में, वह बैटल रोप्स (battle ropes) और जिम्नास्टिक रिंग्स का इस्तेमाल भी कर रही हैं.

अभिनेत्री ने अपने पिलेट्स सेशन की झलकियां भी शेयर कीं, जिसमें वह बैंड की मदद से रेजिस्टेंस एक्सरसाइज कर रही हैं और पिलेट्स रिफॉर्मर (Pilates reformer) पर काम कर रही हैं. वर्कआउट का एक वीडियो शेयर करते हुए सोनी ने लिखा, "बस मैं अपनी मेहनत कर रही हूं." बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान पहले भी अपने फिटनेस रूटीन के बारे में बता चुकी हैं, जिसमें योग भी शामिल है.सोनी राजदान हाल ही में दिवाली पर पटाखे फोड़ने की आलोचना करने वाली अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में थीं. उन्होंने उन लोगों को 'जीवन-विरोधी, स्वास्थ्य-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी' करार दिया, जो मानते हैं कि इस दिवाली पर कम से कम एक पटाखा फोड़ना भी पूरी तरह से ठीक है.

अपनी बात रखते हुए सोनी ने लिखा, "छोटे बच्चों के माता-पिता आपको बता सकते हैं कि उनके बच्चे वायु प्रदूषण की वजह से कितनी तकलीफ झेल रहे हैं. बीमारी के कारण उन्हें कितने दिन स्कूल छोड़ना पड़ता है. इसलिए, अगर आप मुझसे कहें कि ऐसे हालात में इस दिवाली पर कम से कम एक पटाखा फोड़ना भी पूरी तरह से ठीक है, तो मैं बस यही कहूंगी कि यह मुझे जीवन-विरोधी, स्वास्थ्य-विरोधी और हां... राष्ट्र-विरोधी लगता है." उन्होंने आगे कहा, "स्वास्थ्य एक ऐसा चुनाव है जो हम अपने और अपने बच्चों के लिए करते हैं. आइए, हम सही चुनाव करें."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं