प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई. वहीं पाइप के जरिए घरों पहुंचाई जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) के दाम पांच रुपये प्रति घन मीटर बढ़े. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत 60.01 रुपये से बढ़ाकर 60.81 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है. आईजीएल राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस की खुदरा बिक्री करती है.
पिछले एक महीने में सीएनजी की कीमतों में यह छठी वृद्धि है और इस दौरान कुल मिलाकर दरें लगभग चार रुपये प्रति किलो बढ़ गई हैं. वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में उछाल के कारण यह वृद्धि हुई है.कंपनी ने कहा कि एक अप्रैल 2022 से घरेलू पीएनजी की कीमत में पांच रुपये प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद दिल्ली में लागू मूल्य 41.61 रुपये प्रति एससीएम (वैट सहित) होगा.गाजियाबाद और नोएडा में घरेलू पीएनजी की कीमत 5.85 रुपये बढ़ाकर 41.71 रुपये प्रति एससीएम कर दी गई है.आईजीएल घरेलू फील्ड से प्राकृतिक गैस हासिल करती है और साथ ही आयातित एलएनजी भी खरीदती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सरकार ने बृहस्पतिवार को स्थानीय फील्ड से उत्पादित गैस की कीमत 2.9 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 6.10 अमेरिकी डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल इकाई कर दी थी.उद्योग सूत्रों ने कहा कि इससे आईजीएल की लागत बढ़ गई है, और कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी.नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के भाव 63.38 रुपये किलो होंगे जबकि गुरुग्राम यह 69.17 रुपये किलो पर उपलब्ध होगा.सीएनजी की कीमत विभिन्न शहरों में अलग-अलग है. इसका कारण वैट (मूल्य वर्धित कर) जैसे स्थानीय करों का प्रभाव है.
- ये भी पढ़ें -
* Odisha: सीएम नवीन पटनायक ने 5 किलो चावल फ्री बांटने की योजना सितंबर तक बढ़ाई
* "कब करेंगे लोगों की "परेशानी पे चर्चा": शरद पवार की पार्टी ने पूछा PM मोदी से सवाल
* "प्रशांत किशोर की 2024 चुनावों के प्लान को लेकर गांधी परिवार से बातचीत, 10 प्वाइंट्स
संसद में गूंजा मॉब लिंचिंग का मुद्दा, BSP सांसद बोले- SC के निर्देश के बावजूद केंद्र नहीं ला रहा कानून
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं