लोकसभा में पास हुआ नागरिकता संशोधन बिल
नई दिल्ली:
- लोकसभा में इस बिल के पास होने के बाद पीएम मोदी ने इसे लेकर दी बधाई.उन्होंने खास तौर पर गृहमंत्री अमित शाह को शुक्रिया कहा.
- बिल पर चर्चा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि न तो मुस्लिमों को और न ही पूर्वोत्तर में रहने वाले लोगों को इस बिल को लेकर चिंता करने की जरूरत है.
- अमित शाह ने चर्चा के दौरान उन बातों को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसके तहत इस बिल के मुस्लिम विरोधी बताया जा रहा था.
- अमित शाह ने उन आरोपों को खारिज किया जिसमें भारत को हिंदू पाकिस्तान बनाने की बात कही जा रही थी. उन्होंने कहा इस तरह की बातें पूरी तरह से गलत हैं.
- अमित शाह ने संसद में चर्चा के दौरान कहा कि इस बिल से पूर्वोत्तर के कई राज्यों और इलाकों को अलग रखा गया है. इन राज्यों और इलाकों में यह बिल लागू नहीं होगा.
- भले ही शिवसेना बीजेपी से महाराष्ट्र में अपना गठबंधन तोड़ लिया हो लेकिन इस बिल को पेश करने को लेकर उसने बीजेपी के पक्ष में अपना मतदान किया.
- कांग्रेस ने इस बिल का कड़े शब्दों में विरोधि किया है. कांग्रेस का मानना है कि यह बिल पूरी तरह से संविधान की अवहेलना करता है.
- कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने इस बिल को लेकर बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस बिल को लेकर बीजेपी की सोच जिन्ना से मिलती है.
- सांसद असदुद्दीन औवैसी ने इस बिल का विरोध करते हुए इसे सदन में चर्चा के दौरान फाड़ दिया. उन्होंने कहा कि यह बिल मुसलमानों के साथ भेदभाव करने वाला है.
- सरकार लोकसभा में इस बिल को पास कराने के बाद इसे अब राज्यसभा में पास कराने में जुटी है. राज्यसभा में बीजेपी को बीजेडी का साथ मिल सकता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Citizen Amendment Bill 2019, PM Modi, Amit Shah