विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2019

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने की 'हैप्पीनेस प्रोग्राम' की तारीफ, बोले- लोग खुश रहें तो कम हो जाएंगे मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने बुधवार को दिल्ली सरकार द्वारा स्कूलों में शुरू की गई 'हैप्पीनेस एजुकेशन कॉन्फ्रेंस' की जमकर तारीफ की.

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने की 'हैप्पीनेस प्रोग्राम' की तारीफ, बोले- लोग खुश रहें तो कम हो जाएंगे मुकदमे
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई (फाइल फोटो)
  • चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने की 'हैप्पीनेस प्रोग्राम' की तारीफ
  • बोले- लोग खुश रहें तो कम हो जाएंगे मुकदमे
  • 'हैप्पीनेस क्लासेस जुडिशरी में भी होनी चाहिए'
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने बुधवार को दिल्ली सरकार द्वारा स्कूलों में शुरू की गई 'हैप्पीनेस एजुकेशन कॉन्फ्रेंस' की जमकर तारीफ की. रंजन गोगोई ने एक कार्यक्रम में इसका जिक्र करते हुए य कहा कि हम सभी को हैप्पीनेस चाहिए.अगर लोग खुश रहें तो मुकदमे भी कम हो जाएंगे. उन्होंने न्यायिक अकादमियों में भी इसे शुरू करने की वकालत की है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा दिल्ली सरकार का यह कदम यूनिक है. कुछ अच्छा हुआ तो उसे याद रखकर खुश रहा जा सकता है.

हैप्पीनेस क्लास में 'मिस्टर वांगड़ू', बोले- दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बारे में काफी सुना था, लेकिन...


चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने भूटान का जिक्र करते हुए कहा कि वहां सभी हमेशा स्माइल करते हैं और यह पॉजिटिविटी है. ऐसा सभी को करना चाहिए. क्योंकि नेगेटिव होकर हम कुछ नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि हैप्पीनेस नतीजा है डीप रफ्लेक्शन का. बच्चों के लिए ये बहुत अच्छा है कि इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें छोटी उम्र में इसकी एहमियत पता लग रही है. यह मैंने दोस्तों से भी शेयर किया है कि हैप्पीनेस क्लासेस जुडिशरी में भी होनी चाहिए.

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लगेगी खुशियों की पाठशाला, सरकार ने लॉन्च किया 'हैप्पीनेस करिकुलम' कोर्स


रंजन गोगई ने कार्यक्रम में कहा कि बिना शिक्षा के हैप्पीनेस नहीं मिल सकती है. इसलिए सभी को शिक्षित होना चाहिए. भारत को इसकी जरूरत है. यंगर जनरेशन में ये बहुत बड़ी समस्या हो गयी है. पूरे देश मे इसी लागू किया जा सकता है. 12 देशों ने हैप्पीनेस करिकुलम अडॉप्ट किया है. मनीष सिसोदिया ने बताया कि हम हैप्पीनेस देशों की सूची में 141 पायदान पर हैं.

VIDEO: दिल्ली के स्कूलों को देखने आए कांग्रेस के मंत्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chief Justice Ranjan Gogoi, Ranjan Gogoi, Happiness Programme, Delhi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com