विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी, कहा- ये तो...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को ‘‘लोकतंत्र की चोरी एवं हत्या’’ करार दिया.

महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी, कहा- ये तो...
सीएम बघेल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पर भी उठाए सवाल
जगदलपुर:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को ‘‘लोकतंत्र की चोरी एवं हत्या'' करार दिया. बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह से लोकतंत्र की चोरी की गई. आपने (महाराष्ट्र के राज्यपाल को) राष्ट्रपति शासन लागू किया और रातोंरात इसे हटा दिया और मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को गुपचुप तरीके से शपथ दिला दी. यह किस तरह का लोकतंत्र है?''    

महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम से ‘सदमे' में आए प्रोफेसर, मांगी बीमारी की छुट्टी

बघेल ने कहा, ‘‘आपने किसी के बहुमत साबित करने तक का इंतजार नहीं किया. यह लोकतंत्र की हत्या है.''उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में शनिवार सुबह नाटकीय तरीके से भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जिन्हें बहुमत प्राप्त नहीं है. 

अजित पवार के शपथ समारोह में मौजूद रहे NCP के नौ विधायक शरद पवार के पास लौटे

वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली जिसे उनके चाचा और पार्टी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ बगावत माना जा रहा है. 

Video: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले- अब कर्ज नहीं होगा माफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh, Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel, Bhupesh Baghel On Maharashtra Coup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com