विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2011

नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस में छेड़खानी, सैन्य जवान गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर सेना के एक जवान को एक महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सेना के एक जवान को एक महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गुवहाटी से नई दिल्ली जा रही नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला के साथ यात्रा कर रहे सेना का जवान राघवीर सिंह यादव छेड़खानी कर रहा था। महिला ने इसकी शिकायत रेल के अधिकारियों से की तब बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर राजकीय पुलिस बल ने सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया की सेना का जवान गुवहाटी में तैनात है जो यात्रा के समय नशे की हालत में था, जिसकी जांच करवाई जा रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, छेड़खानी, जवान गिरफ्तार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com