विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2012

कोख में बेटी का कत्ल करने वालों पर दर्ज हो हत्या का केस : खाप पंचायत

हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव में बैठी महिलाओं की खाप पंचायत ने प्रस्ताव पास किया है कि जो लोग कोख में ही बेटी का कत्ल कर देते हैं, उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जींद (हरियाणा): हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव बैठी महिलाओं की खाप पंचायत ने प्रस्ताव पास किया है कि जो लोग कोख में ही बेटी का कत्ल कर देते हैं, उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। पहली बार महिलाओं की यह खाप पंचायत हुई। महिलाएं कन्या भ्रूण हत्या और लिंग परीक्षण के खिलाफ खाप नेताओं का समर्थन चाहती हैं।

स्त्री-पुरुष अनुपात के गंभीर असंतुलन से जूझ रहे हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या तथा संबंधित मुद्दों पर यह महापंचायत हो रही है। हरियाणा तथा उसके पड़ोसी उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली से कई खाप या जातीय परिषदें इस महापंचायत में हिस्सा ले रही हैं। हरियाणा में प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या बहुत कम है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कन्या भ्रूण हत्या, महिला खाप पंचायत, Female Foeticide, Haryana Khap, Khap Panchayat, हरियाणा खाप पंचायत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com