विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2015

चंडीगढ़ के लोग सबसे ज्यादा खुश, जबकि अरुणाचल वाले सबसे कम : सर्वे

चंडीगढ़ के लोग सबसे ज्यादा खुश, जबकि अरुणाचल वाले सबसे कम : सर्वे
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: चंडीगढ़ में रहने वाले देश में सबसे अधिक खुश रहने वाले लोग हैं, जबकि गुवाहाटी के लोगों को इस लिहाज से सबसे निचले पायदान पर हैं। दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी के एक सर्वे में यह बात सामने आई है।

इस सर्वे के मुताबिक, महानगरों के मामलों में दिल्ली में रहने वाले सबसे खुश हैं, जबकि मुंबई के लोग सबसे कम खुश हैं।

एलजी ने 'लाईफ इज गुड' हैप्पीनेस सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला है। इसके अनुसार, 'कुल मिलाकर चंडीगढ़ सबसे खुद, जबकि गुवाहाटी सबसे कम खुश शहर है। महानगरों (मेट्रो) में दिल्ली सबसे ज्यादा खुश और मुंबई सबसे कम खुश शहर है।'

इस सूची में चंडीगढ़ के बाद लखनऊ, दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरू को रखा गया है। वैसे यह सर्वे 16 शहरों में किया गया और औसतन 150 लोगों के नमूने पर आधारित है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चंडीगढ़, खुशी, प्रसन्न, एलजी, गुवाहाटी, Chandigarh, Happiness, LG, Guwahati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com