विज्ञापन

अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी 4600 करोड़ की फिल्म, 23 सुपरहीरो मिलकर करेंगे सबसे खतरनाक विलेन का सामना

4600 करोड़ की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' अमेरिका से एक दिन पहले, 17 दिसंबर 2026 को भारत में रिलीज होगी. यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी 4600 करोड़ की फिल्म, 23 सुपरहीरो मिलकर करेंगे सबसे खतरनाक विलेन का सामना
4600 करोड़ की फिल्म के मेकर्स ने भारतीय फैन्स को दिया दिवाली गिफ्ट
IMDb

4600 करोड़ के बजट वाली 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के सिनेमाघरों में दस्तक देने में अब सिर्फ 50 दिन बाकी हैं. ऐसे में हॉलीवुड के सुपरस्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने भारतीय प्रशंसकों के लिए एक खास दिवाली सरप्राइज तैयार किया है. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम और क्रिस इवांस स्टीव रोजर्स की भूमिका निभा रहे हैं. एक विशेष वीडियो संदेश के जरिए दोनों दिग्गज सितारों ने देशभर के दर्शकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. 'एवेंजर्स: डूम्सडे' अमेरिका से एक दिन पहले भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसका मतलब है कि भारतीय दर्शकों को अमेरिका से पहले इस महा-मुकाबले को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायण पर धांसू रिएक्शन, 'शानदार रावण, टीवी सीरियल जैसे सीन, फीका म्यूजिक, कार्टून जैसे राक्षस'

डॉक्टर डूम और कैप्टन अमेरिका का फैन्स को मैसेज

वीडियो संदेश में रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने कहा, 'नमस्ते इंडिया! दिवाली के बारे में हमें जो बात सबसे ज्यादा पसंद है, वह यह है कि यह एक अध्याय के अंत और दूसरे की शुरुआत का प्रतीक है. और इस बारे में हम काफी कुछ जानते हैं. बस फर्क इतना है कि अंधकार से प्रकाश की ओर जाने के बजाय, मुझे लगता है कि इस बार शायद कहानी उल्टी दिशा में जा रही है. दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं. हम आपसे 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में मिलेंगे. बिल्कुल, इसमें कोई शक नहीं!'

'एवेंजर्स: डूम्सडे' में तीन अलग-अलग ब्रह्मांडों के चहेते सुपरहीरोज एक ऐसे घातक टकराव की ओर बढ़ेंगे, जहां उन्हें एक ऐसे अस्तित्वगत खतरे का सामना करना पड़ेगा, जिसका अनुभव उन्होंने पहले कभी नहीं किया है. इस फिल्म का निर्देशन एंथनी रूसो और जो रूसो ने किया है. फिल्म के निर्माता केविन फाइगी, लुई डी'एस्पोसिटो और जोनाथन श्वार्ट्ज हैं. 

'एवेंजर्स: डूम्सडे' स्टार कास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रुड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, एबन मॉस-बैक्रैक, वायट रसेल, चैनिंग टैटम, सिमू लियू, इयान मैकेलेन, हेली एटवेल, टॉम हिडलस्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबेस्टियन स्टैन, डेविड हार्बर, लेटिटिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज़, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हन्ना जॉन-कामेन, रेबेका, एलेक्स लिविनाली और मैबेल कडेना नजर आएंगे.

'एवेंजर्स: डूम्सडे' 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म मार्वल स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत इन्फिनिटी विज़न और अन्य प्रीमियम फॉर्मेट्स में भी उपलब्ध होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avengers Doomsday Release Date, Avengers Doomsday, Happy Diwali, Robert Downey Jr, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com