विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2021

दिल्ली में गाड़ियों की तेज रफ्तार पर केंद्र ने लगाया ब्रेक, जानें कहां रखनी होगी कितनी स्पीड लिमिट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक- ज्यादातर सड़कों पर कार के लिए स्पीड लिमिट 60-70km/hr तय की गई है. जबकि दो पहिया के लिए 50-60km/hr. बस टेम्पो और तीन पहिया के लिए 40km/hr की स्पीड तय की गई है.

दिल्ली में गाड़ियों की तेज रफ्तार पर केंद्र ने लगाया ब्रेक, जानें कहां रखनी होगी कितनी स्पीड लिमिट
दिल्ली की सड़कों की रफ्तार पर केंद्र ने लगाया ब्रेक
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

दिल्ली की सड़कों पर गाड़ी चलाने वाले अब और सावधान हो जाएं. केंद्र सरकार ने दिल्ली में गाड़ियों की स्पीड लिमिट तय कर दी है. इस स्पीड लिमिट का उल्लघंन करने वाले को भारी जुर्माना भरना होगा. बता दें कि सड़कों पर नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों से सरकार सख्ती से निपटने की तैयारी कर चुकी है. इससे पहले भी नए नियमों के तहत भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया था, जिसका कई पार्टी के नेताओं ने विरोध भी किया था. सरकार का कहना था कि कठोर नियमों से सड़कों पर दुर्घटनाएं रुकेंगी और स्थिति में सुधार होगा.

-ज्यादातर सड़कों पर कार के लिए स्पीड लिमिट 60-70km/hr तय की है .

-जबकि दो पहिया वाहनों की अधिकतम स्पीड लिमिट 50-60km/hr तय की गई है. 

-बस ,टेम्पो और तीन पहिया वाहनों के लिए 40km/hr की अधिकतम स्पीड लिमिट तय कर दी गई है. 

-दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने स्पीड लिमिट को ले करके सरकारी अधिसूचना (notification) को जारी कर दिया है.

-DND पर कार के लिए स्पीड लिमिट 70km/hr और दो पहिया वाहनों के लिए 60km/hr.

ये भी पढ़ें- नए ट्रैफिक जुर्माने पर बोले नितिन गडकरी- जब सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल तैयार हैं तो...

- बारपुला फ़्लाईओवर पर कार और बाइक दोनों के लिए स्पीड लिमिट 60km/hr.

-दिल्ली से नॉएडा टोल रोड पर कार के लिए स्पीड लिमिट 70km/hr और दो पहिया वाहनों के लिए 60km/hr, 

-रिंग रोड -आज़ादपुर से चांदनी चौक वाया मॉडल टाउन कार और बाइक दोनों की स्पीड लिमिट 50km/hr. एयरपोर्ट वाली रोड पर कार और बाइक दोनों के लिए स्पीड लिमिट 60km/hr.

-सभी आवासीय और कमर्शियल मार्केट के अंदर की सड़कों पर कार और बाइक की अधिकतम स्पीड लिमिट 30km/hr  रहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic Police, Speed Limit Or Roads, Delhi Road Speed Limit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com