विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2018

CBSE पेपर लीक : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 अध्यापकों और एक ट्यूटर को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की एसआईटी को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके ज़रिए उसने केस को जल्द सुलझाने का दावा किया है.

CBSE पेपर लीक : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 अध्यापकों और एक ट्यूटर को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े CBSE पेपर लीक के आरोपी
  • सीबीएसई पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी
  • दिल्ली से हुई पहली गिरफ्तारी
  • 2 अध्यापक और 1 ट्यूटर गिरफ्तार
नई दिल्ली:

सीबीएसई पेपर लीक में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, इसमें दो अध्यापक और एक  ट्यूटर  शामिल है. इससे पहले 12वीं के अर्थशास्त्र और दसवीं के गणित का पेपर लीक होने की जांच कर रही क्राइम ब्रांच कल रात सीबीएसई के दफ़्तर पहुंची थी. बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की एसआईटी को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके ज़रिए उसने केस को जल्द सुलझाने का दावा किया है. पुलिस ने अब तक 60 लोगों से पूछताछ की है. जिनमें 10 व्हॉट्स ऐप ग्रुप के एडमिन भी शामिल हैं. 

SC पहुंचा CBSE पेपर लीक मामला, अभी तक साफ नहीं कहां से हुआ लीक प्रश्‍न-पत्र, 10 बातें

उधर झारखंड के एक कोचिंग सेंटर के दो निदेशकों, दसवीं-ग्यारहवीं के छात्रों समेत 12 लोगों को चतरा से गिरफ़्तार किया गया है. इसके अलावा पुलिस को इस मामले के व्हिसिल ब्लोअर के बारे में भी जानकारी मिल गई है. गणित का पेपर लीक होने के बारे में किसी ने सीबीएसई की निदेशक को ईमेल के ज़रिए जानकारी दी थी. पुलिस ने इस शख़्स का पता लगाने के लिए गूगल से मदद मांगी थी.
वीडियो : छात्रों ने किया था प्रदर्शन
 

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Paper Leak, Delhi Police On CBSE Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com