विज्ञापन

पेपर लीक से लेकर एग्जाम रिजल्ट तक, लखनऊ में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन

पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों में नाराजगी है. इसी के चलते लखनऊ में छात्रों ने बड़े स्‍तर पर विरोध प्रदर्शन किया है. इस दौरान NEET, UPSI, SSC GD, लेखपाल प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.

पेपर लीक से लेकर एग्जाम रिजल्ट तक, लखनऊ में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन

पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों में नाराजगी है. इसी के चलते लखनऊ में छात्रों ने बड़े स्‍तर पर विरोध प्रदर्शन किया है. इस दौरान NEET, UPSI, SSC GD, लेखपाल प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.  प्रदर्शन को देखते हुए इको गार्डन को छावनी में तब्दील क‍र दिया गया. RRF PAC समेत लोकल पुलिस के 1500 जवान तैनात किए गए हैं. 

पेपर लीक बंद करो के नारे लगे 

इस दौरान छात्र काफी नाराज नजर आए. छात्रों ने मिलकर पेपर लीक बंद करो, UP SI स्कोरकार्ड जारी करो के नारे लगाए. छात्रों ने पेपर लीक, एग्जाम रिजल्ट में देरी और भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के मुद्दों पर प्रदर्शन किया. इस दौरान इको गार्डन में हजारों की संख्या में छात्र अपनी बात रखने को लेकर जुटे थे. 

छात्रों ने इन मुद्दों पर खुलकर रखी अपनी मांग

छात्रों ने कई मुद्दों पर अपनी मांगे रखीं. उनका कहना था कि पेपर होने के लम्बे समय तक भी स्कोरकार्ड जारी न करना, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच करना, परीक्षाओं के आउटसोर्सिंग पर रोक लगाना और पूरे सिस्टम में पारदर्शिता के लिए कड़े कानून होने चाहिए. 

प्रदर्शन को देखते हुए छावनी बना इको गार्डन

हजारों की संख्या में छात्रों के जुटने के कारण इको गार्डन को छावनी में तब्‍दील कर दिया गया . इस दौरान लखनऊ पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कराने को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किये थे. सोशल  मीडिया से लेकर CCTV तक संदिग्ध की पहचान में टीमें सक्रिय थी ताकी छात्रों के आंदोलन को कोई भी बहकाकर शांति व्यवस्था बाधित ने कर सकें.

इस दौरान RAF, PAC समेत लोकल  पुलिस के 500 जवान तैनात थे, जिनकी निगरानी में छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन किया. जॉइन्ट सीपी बबलू कुमार खुद निरीक्षण करने इको गार्डन पहुंचे. इस प्रदर्शन की अनुमति एग्जामपुर के टीचर विवेक सिंह के द्वारा ली गयी थी. जिन्हें टूंडला स्टेशन से ही डिटेन कर दिया गया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Student Protest, CBSE OSM Evaluation System Controversy, NEET Paper Leak, NEET Paper Leak Reaction, Student Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com