केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने NDTV को दिए एक इंटरव्यू के दौरान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के रिजल्ट पर चल रहे विवाद पर खुलकर बात की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "सीबीएसई के पोर्टल पर देश विरोधी ताकतें साइबर अटैक कर रही थी. जब केंद्रीय मंत्री से सवाल किया गया कि CBSE की साइट वक्त पर काम नहीं कर पा रही थी, इसकी वजह क्या साइबर अटैक थे? इसका जवाब देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, हां, पोर्टल पर देश विरोधी ताकतें साइबर अटैक कर रही थी. हमारी सरकार शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बहुत तेजी से काम कर रही है, जो भी इससे जुड़े मुद्दे हैं, चाहे वो NEET या CBSE से किसी से भी जुड़ा हुआ हो, सभी पर हमने बहुत सुधार किया है और लगातार इसमें सुधार करने की गुंजाइश है".
🔴Watch LIVE | हर सवाल का सीधा जवाब...NDTV पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बेबाक इंटरव्यू#KirenRijiju | #BJP | #NDTVExlcusive https://t.co/j9SqZBUI7U
— NDTV India (@ndtvindia) June 6, 2026
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "हम किसी भी मुद्दे पर वो छात्रों से जुड़ा हो, पूरी सजगता से काम कर रहे हैं. जो भी लोग इससे जुड़े हुए हैं, सभी इस पर पूरी सजगता से हर शिकायत पर काम कर रहे हैं. CBSE के रीवैल्यूएशन के मुद्दे पर भी आपने देखा कि वेबसाइट पर कितनी बार साइबर अटैक हुए. क्योंकि देशविरोधी नहीं चाहते थे कि री-इवैल्यूएशन से जुड़े हुए काम आसानी से हो".
"सरकार लगातार एक्शन ले रही है"
क्या पेपर लीक से गरीब और कमजोर छात्रों का हक मारा जाता है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, केवल गरीब और कमजोर छात्रों का ही नहीं बल्कि हर किसी का हक मारा जाता है. सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि किसी का भी हक नहीं मारा जाए. उसके लिए जो सुधार करने की गुंजाइश है उस पर सरकार पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है. नीट के चेयरमैन को हटाया, सेक्रेटरी को भी हटा दिया गया. सरकार लगातार एक्शन में है.
"कुछ तकनीकी खामी थी"
CBSE पर भी बार-बार सवाल उठ रहे हैं, वेबसाइट नहीं खुल रही, बिल्डिंग में आग लग रही, क्या लापरवाही से काम चल रहा है? इसपर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ऐसा नहीं है सरकार लगातार काम कर रही है. इससे जुड़े मुद्दे को भी हम लोगों ने एड्रेस किया है. कुछ तकनीकी खामी थी. कुछ गड़बड़ी हुई लेकिन हमने उसे दुरुस्त कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं