नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर भड़की हिंसा में एक पुलिसकर्मी समेत 9 लोगों की मौत हो गई. साथ ही अर्द्धसैन्य एवं दिल्ली पुलिस के कई कर्मियों समेत करीब 65 लोग घायल हो गए. इस दौरान पथराव के कारण घायल हुए गोकलपुरी के सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय से जुड़े हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत हो गई. राजधानी दिल्ली (Delhi CAA Clash) के भजनपुरा, गोकुलपुरी, चांदबाग, मौजपुर, जाफराबाद इलाके में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोधी और समर्थक आमने-सामने आ गए. हिंसा में जमकर पथराव और गोलीबारी हुई. पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया गया. हिंसा में शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा समेत दर्जनों पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. गोकलपुरी टायर मार्केट की 20 दुकानें जलकर राख हो गईं. इन इलाकों में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी. इस हाई लेवल मीटिंग में दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल (Anil Baijal) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी शामिल हुए. उनके अलावा कई अन्य दलों के नेता और जनप्रतिनिधि भी इस बैठक में पहुंचे. बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''हालात जो खराब हुए है वो चिंताजनक है. हिंसा से कोई समाधान नहीं, शांति बनाए रखे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
CAA Violence, Bhajanpura, North East Delhi, CAA Protest Live Updates