विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2016

लाहौर में बीएसएफ और पाक रेंजर्स की बैठक खत्म

Also Read in
लाहौर में बीएसएफ और पाक रेंजर्स की बैठक खत्म
बीएसएफ और पाक रेंजर्स की लाहौर में बैठक हुई।
  • 25 जुलाई को शुरू हुई थी बातचीत
  • सीजफायर को बरकरार रखने पर दोनों पक्ष सहमत
  • कोऑर्डिनेटेड बार्डर पेट्रोलिंग को मजबूत करने पर चर्चा
नई दिल्ली: दो साल में एक बार सीमा सुरक्षा बल और पाक रेंजर्स के बीच होने वाली बातचीत इस बार लाहौर में 25 जुलाई को शुरू होकर आज खत्म हो गई। दोनों देशों के अतंरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बलों के बीच हुई इस बातचीत में बीएसएफ की अगुवाई डीजी केके शर्मा ने की। पाक रेंजर्स  की ओर से नेतृत्व मेजर जनरल उमर फारुक बर्की ने किया।

यह बातचीत काफी सौहार्दपूर्ण वातावरण और सहयोग की भावना के साथ खत्म हुई। बैठक के दौरान दोनों पक्ष इस बात से सहमत थे कि दिल्ली में सितंबर 2015 में तय सीजफायर को बरकरार रखा जाए। इस दौरान बीएसएफ के डीजी ने सीमा पर होने वाली घुसपैठ और तस्करी पर नजर रखने के लिे विशेष सतर्कता अपनाने पर जोर दिया ताकि आतंकी गतिविधियों को रोका जा सके।

दोनों पक्षों ने सीमाओं पर कोऑर्डिनेटेड बार्डर पेट्रोलिंग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। इस पर भी सहमति बनी कि दोनों एक दूसरे की चिंताओं को निश्चित समय अवधि में दूर करेंगे। दोनों पक्षों की ओर से इस बात पर सहमति बनी कि सरहद पर शांति बनाए रखी जाए।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीमा सुरक्षा बल, पाक रेंजर्स, बातचीत, लाहौर, बीएसएफ, BSF, Pakistan Rangers, Talk, Lahore, Pakistan, India-pakistan Affairs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com