भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर की स्थिति गंभीर हो जाने के बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का अगले सप्ताह होने वाला भारत दौरा रद्द हो गया है. भारत सरकार ने इसकी जानकारी दी है. इस बाबत विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि कोरोनावायरस से पैदा हुए हालात की वजह से फैसला लिया गया है.
बताया गया है कि अब दोनों पीएम आने वाले समय में वर्चुअल मीटिंग करेंगे. बता दें कि इसके पहले ब्रिटिश पीएम को 26 जनवरी पर मुख्य अतिथि का न्योता भी दिया गया था, लेकिन वो दौरा भी कैंसल करना पड़ा था.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
बोरिस जॉनसन की यात्रा को लेकर मीडिया की ओर से उठ रहे सवालों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि उनकी यात्रा को दोनों देशों के बीच चर्चा के बाद रद्द कर दिया गया है.
बयान में कहा गया है कि 'कोविड की हालिया स्थिति देखकर दोनों देशों के बीच आपसी सहमति के साथ यह फैसला किया गया है कि यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले हफ्ते अपनी भारत यात्रा पर नहीं आएंगे. दोनों देश अगले कुछ दिनों में एक वर्चुअल मीटिंग करेंगे.'
बयान में कहा गया है कि 'दोनों नेताओं ने भारत-यूके के द्विपक्षीय संबंधों को उनकी पूर्ण क्षमता तक पहुंचाने और इसके लिए लगातार संपर्क में रहने को लेकर प्रतिबद्धता जताई है.'
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि जॉनसन संभवत: इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं. ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं