यह ख़बर 09 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

भोपाल में शादी समारोह में दुल्हन की गोली मारकर हत्या

भोपाल:

भोपाल में एक शादी के समारोह के दौरान दुल्हन को एक शख्स ने बधाई देने के बहाने उसे गोली मार दी। दुल्हन की बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

आरोपी का नाम अनुराग सिंह है, जिसे वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक का नाम डॉक्टर जयश्री नामदेव है। पुलिस का कहना है कि मामला एकतरफा प्यार का है। इस वारदात से लड़की के परिवार में मातम छा गया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया, जिससे उसने दो फायर किए थे। अनुराग ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि वह लड़की को चाहता था। उससे मिलता रहता था। उसने पिछले दिनों फेसबुक पर कुछ ऐसी टिप्पणियां की थीं, जिससे लग रहा है कि वह अवसाद में था।

(इनपुट भाषा से भी)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com