विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2019

काला हिरण मामला : जान से मारने की धमकी के बीच जोधपुर की कोर्ट में आज पेश हो सकते हैं सलमान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक गैंगस्टर की तरफ से जान से मारने की मिली धमकी के बीच काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की एक अदालत के समक्ष आज पेश हो सकते हैं.

काला हिरण मामला : जान से मारने की धमकी के बीच जोधपुर की कोर्ट में आज पेश हो सकते हैं सलमान
निचली अदालत ने सलमान खान को 5 साल कैद की सजा सुनाई थी
जोधपुर:

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक गैंगस्टर की तरफ से जान से मारने की मिली धमकी के बीच काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की एक अदालत के समक्ष आज पेश हो सकते हैं. सलमान को जान से मारने की यह धमकी 16 सितंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए गैंगस्टर 'गैरी शूटर' ने दी, जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है. अभिनेता ने उन्हें दोषी ठहराने वाले निचली अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है. निचली अदालत ने उन्हें पांच साल कैद की सजा सुनाई थी. सत्र अदालत के न्यायाधीश चंद्र कुमार सोंगारा ने चार जुलाई को सुनवाई के दौरान खान को 27 सितंबर को अदालत के सामने पेश होने का निर्देश दिया था. ऐसा नहीं करने पर खान की जमानत भी रद्द हो सकती है. 

सलमान खान के फैंस को मिला ये बड़ा सरप्राइज, जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप

हालांकि, ऐसा अंदेशा है कि वह पेश नहीं होंगे. वहीं, पुलिस का दावा है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'पिछले साल फरवरी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली इसी तरह की धमकी के चलते खान ने अदालत में पेश होने का मन बदल लिया था.' अभियोजन पक्ष के वकील महिपाल बिश्नोई ने कहा कि अदालत ने पिछली सुनवाई में खान के वकील से उन्हें अदालत में पेश करने के लिए मौखिक तौर पर कहा था. खान पिछले साल मई के बाद से अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं। उस वक्त उन्हें जमानत दी गई थी. 

प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने पर सलमान खान ने किया था कमेंट, अब देसी गर्ल ने दिया यह जवाब

पिछली सुनवाई के दौरान, बचाव पक्ष के वकील ने खान को अदालत में पेश होने से छूट देने का अनुरोध किया था लेकिन अदालत ने उन्हें पेश करने को कहा था क्योंकि वह अपनी याचिका पर होने वाली सुनवाई में शुरुआत से ही अनुपस्थित रहे हैं. सलमान खान पर 1998 में जोधपुर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप है. 

Video: सलमान खान को Bigg Boss 13 लॉन्च पर आया गुस्सा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blackbuck Case, Jodhpur Court, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com