विज्ञापन

28 साल से शादी में आए मेहमानों का फेवरेट है सलमान खान के ये गाना, कुमार सानू, अलका याग्निक और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज में किया अमर

देशभर में शादी सीजन जोर-शोर से शुरू हो रहा है. देवउठनी एकादशी के साथ चार महीने का चातुरमास खत्म हो गया है और शुभ मुहूर्त फिर खुल गए हैं. इस मौसम में हर घर में मेहंदी, संगीत और उत्साह का माहौल होता है.

28 साल से शादी में आए मेहमानों का फेवरेट है सलमान खान के ये गाना, कुमार सानू, अलका याग्निक और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज में किया अमर
28 साल से शादी में आए मेहमानों का फेवरेट है सलमान खान के ये गाना
NDTV

देशभर में शादी सीजन जोर-शोर से शुरू हो रहा है. देवउठनी एकादशी के साथ चार महीने का चातुरमास खत्म हो गया है और शुभ मुहूर्त फिर खुल गए हैं. इस मौसम में हर घर में मेहंदी, संगीत और उत्साह का माहौल होता है. शादी के फंक्शन्स में एक खास तरह के गाने सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, वो गाने जो दुल्हन की शर्म, दूल्हे के आने की खुशी और पूरे परिवार के जश्न को एक साथ बयां कर देते हैं. ऐसे ही एक गाना है जो लंबे समय से शादी-ब्याह के घरों का फेवरेट बन चुका है. 

ये है सुपरहिट गाना

इस गाने का नाम 'साजन जी घर आए' है. यह गाना 1998 की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का है. इसमें सलमान खान और काजोल की केमिस्ट्री देखने लायक है. यह गाना फिल्म के शादी वाले सीक्वेंस का हिस्सा है, जहां दूल्हे के आने की खुशी और दुल्हन की शर्म को बड़े ही मजेदार अंदाज में दिखाया गया है.'साजन जी घर आए' गाने की धुन जतिन-ललित ने दी है, बोल समीर अंजान के हैं. जबकि गाने को कुमार सानू, अलका याग्निक और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया हैं. 

डुप्लिकेट कलाकार पर हुआ शूट

यह गाना आज भी शादियों में सबसे ज्यादा बजाए जाने वाले गानों में शुमार है. एक दिलचस्प फैक्ट ये भी है कि कोरियोग्राफर फराह खान ने एक टीवी शो में बताया था कि सलमान खान की व्यस्तता के कारण गाने का आधा हिस्सा उनके बॉडी डबल ने शूट किया था. सलमान सिर्फ दो-तीन घंटे के लिए उपलब्ध रहते थे, इसलिए बाकी शॉट्स डुप्लिकेट एक्टर ने पूरे किए. फिर भी स्क्रीन पर ये गाना इतना नैचुरल और एनर्जेटिक निकला कि लोग आज भी इसे याद रखते हैं.

कुछ कुछ होता है के बारे में

'कुछ कुछ होता है' करण जौहर की डायरेक्टोरियल डेब्यू थी, जिसे उनके पिता यश जौहर ने धर्म प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया था. 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया था और उस साल की सबसे बड़ी हिट बन गई थी. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि सलमान खान ने स्पेशल अपीयरेंस दिया था. 'कुछ कुछ होता है' की म्यूजिक अल्बम भी उस साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली साउंडट्रैक में शामिल रही थी. जतिन-ललित को कई अवॉर्ड्स मिले थे.

यह भी पढ़ें | 'बिग बॉस 20' में छाईं आम्रपाली तो खुशी से झूमे निरहुआ, वीडियो शेयर कर बोले- दीवाना बना दिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuch Kuch Hota Hai, Kuch Kuch Hota Hai Song, Kuch Kuch Hota Hai Songs, Kuch Kuch Hota Hai All Songs, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com