विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2020

ऑफिस मामले में कंगना रनौत का ट्वीट, 'वे आज बुलडोजर के साथ नहीं आए, इसके बजाय..'

कंगना ने कहा है कि मेरी ओर से मुंबई के खार वेस्‍ट स्थित ऑफिस का वीडियो डालने के बाद नगरीय निकाय के अधिकारियों को 'सोशल मीडिया के मेरे दोस्‍तों' की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था.

ऑफिस मामले में कंगना रनौत का ट्वीट, 'वे आज बुलडोजर के साथ नहीं आए, इसके बजाय..'
ऑफिस मामले को लेकर कंगना ने मंगलवार को भी एक ट्वीट किया
  • मंगलवार को ऑफिस मामले को लेकर दिया अपडेट
  • कहा-बीएमसी अधिकारी आज बुलडोजर लेकर नहीं आए
  • उन्‍होंने लीकेज का काम रोकने को नोटिस लगाया है
नई दिल्ली:

महाराष्‍ट्र सरकार के साथ तीखे शब्‍दों के आदान-प्रदान के बाद बॉलीवुड एक्‍टर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने दावा किया था कि बीएमसी (BMC) के अधिकारियों ने उनका ऑफिस गिराने की धमकी की है. अपने इस दावे के एक दिन बाद कंगना ने ट्विटर पर इस मामले में अपडेट जारी किया है. उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ''नगरीय निकाय के अधिकारियों ने मेरे ऑफिस को नहीं गिराया है, उन्‍होंने ऑफिस में चल रहे लीकेज के काम को रोकने के लिए नोटिस चस्‍पा किया है.' कंगना ने कहा है कि मेरी ओर से मुंबई के खार वेस्‍ट स्थित ऑफिस का वीडियो डालने के बाद नगरीय निकाय के अधिकारियों को 'सोशल मीडिया के मेरे दोस्‍तों' की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था. उन्‍होंने लिखा, 'सोशल मीडिया पर मेरे दोस्‍तों की ओर से की गई आलोचना के कारण वे (बीएमसी अधिकारी) आज बुलडोजर के साथ नहीं आए. इसके बजाय उन्‍होंने ऑफिस में चल रहे लीकेज के काम को रोकने के लिए एक नोटिस चस्‍पा किया है.'

कंगना रनौत के 'कमेंट' को लेकर महाराष्‍ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने कसा तंज, 

गौरतलब है कि कंगना अपने मुंबई वाले ट्वीट को लेकर इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के बयान पर जवाब देते हुए उन्‍होंने ट्वीट किया था. दरअसल, शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना पर मुंबई पुलिस का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्हें मुंबई वापस न लौटने की सलाह दी थी. इस पर कंगना रनौत ने कहा था कि मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा क्यों महसूस हो रही है. दरअसल, मुंबई पुलिस पर भी निशाना साधते हुए कंगना ने ट्वीट किया था, 'एक प्रमुख स्‍टार की मौत के बाद मैंने ड्रग और मूवी माफिया रैकेट की बात कही थी. मैं मुंबई पुलिस पर विश्‍वास नहीं करती क्‍योंकि उन्‍होंने सुशांत सिंह राजपूत की शिकायतों को अनदेखा किया.'

सोमवार को कंगना ने अपने ऑफिस का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह मुंबई में मेरा मणिकर्णिका फिल्म का ऑफिस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है, मेरी जिंदगी में एक ही सपना था, मैं जब भी फिल्म निर्माता बनूं तो मेरे पास खुद का ऑफिस हो. मगर लगता है यह सपना टूटने का समय आ गया है. आज वहां अचानक बीएमसी के अधिकारी आए और वह मेरा ऑफिस तोड़ने वाले हैं. वह वहां रखी चीजों को माप रहे हैं.'

कंगना रनौत के बयान पर राजनीति तेज़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Office Row, BMC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com