विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2018

महाराष्ट्र: समुद्र में पलटी बच्चों से भरी नाव, 3 की मौत, 32 बच्‍चे थे सवार, बचाव अभियान जारी

पुलिस को यकीन है कि हादसे में अब और कोई भी लापता नहीं है लेकिन फिर भी रविवार सुबह तब बचाव अभियान जारी रहेगा.

महाराष्ट्र: समुद्र में पलटी बच्चों से भरी नाव, 3 की मौत, 32 बच्‍चे थे सवार, बचाव अभियान जारी
  • समुद्र में पलटी 40 बच्चों से भारी नाव
  • 4 की मौत, 25 को बचाया गया
  • बचाव अभियान जारी है
मुंबई: महाराष्‍ट्र के पालघर जिले में स्कूल के छात्रों को लेकर जा रही एक नौका अरब सागर के दहानु तट पर डूब गई. इस घटना में तीन बच्‍चों की मौत हो गई. पालघर के एसपी ने बताया कि कि नाव पर करीब 32 बच्‍चे सवार थे जिनमें से 3 की मौत हो गई है. एक लापता लड़की के शव को भी निकाल लिया गया. हालांकि पुलिस को यकीन है कि हादसे में अब और कोई भी लापता नहीं है लेकिन फिर भी रविवार सुबह तब बचाव अभियान जारी रहेगा.

पालघर के पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि दहानु के आंबेडकर नगर क्षेत्र में मासूली निवासी सोनल भगवान श्रुति और जाह्नवी हरीश श्रुति के शव बरामद किये गए. सिंगे ने बताया कि दहानु के परनाका में पोंडा स्कूल और जूनियर कॉलेज के छात्रों को ले जा रही नौका दिन में साढ़े 11 बजे डूब गयी. छात्र पिकनिक पर निकले थे. सिंगे ने बताया, ‘‘तटरक्षक ने बचाव अभियान में नौका और विमानों को लगाया है. तटीय पुलिस जैसे कई विभागों के कर्मी भी तलाश अभियान में जुटे हैं.’’ तटरक्षक के प्रवक्ता ने बताया कि यह स्थान दहानु तट से करीब 20 मील दूर है.

यह भी पढ़ें: नये साल पर पिकनिक मनाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में पलटी, 3 की मौत

नाव यहां परनाका समुद्र तट से रवाना हुई थी. भारतीय तटरक्षक दल(आईसीजी) संयुक्त समुद्री और वायु अभियान में पुलिस और समुद्री मामलों के अधिकारियों की मदद कर रहा है. अधिकारियों ने बताया कि आईसीजी ने राहत एवं बचाव के लिए तीन जहाजों और दो विमानों को घटनास्थल की ओर रवाना किया है.

VIDEO: आंध्र प्रदेश : कृष्णा नदी में नाव पलटी, 16 की मौत

(इनपुट एजेंसी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boat Capsized
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com