यह ख़बर 18 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

लोकसभा चुनाव में 272 सीटों का भाजपा का लक्ष्य

नरेंद्र मोदी-राजनाथ सिंह की एक फाइल फोटो।

खास बातें

  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि आगामी आम चुनाव में उसका लक्ष्य 272 से अधिक सीटें जीतने का है।
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि आगामी आम चुनाव में उसका लक्ष्य 272 से अधिक सीटें जीतने का है।

अगले वर्ष होने वाले चुनाव की योजना और रणनीति तैयार करने के लिए आयोजित कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अगले आम चुनाव में 272 सीटें जीतने का है।

पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, "उन्होंने (राजनाथ सिंह) ने कहा कि हमारा लक्ष्य अकेले 272 से अधिक सीटें हासिल करने का है। भाजपा इसे हासिल कर सकती है और इस विश्वास के साथ हम लोगों के पास जा रहे हैं।"

जावड़ेकर के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आर्थिक मोर्चा हो या देश की सीमा, सरकार लोगों को किसी भी तरह की सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं है।

पार्टी की चुनाव समिति के अध्यक्ष और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज जैसे वरिष्ठ नेता भी बैठक में मौजूद थे।