विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2011

सेक्स स्कैंडल में फंसा भाजपा जिलाध्यक्ष निलम्बित

भोपाल: कथित तौर पर सेक्स स्कैंडल में फंसे मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष कारुलाल सोनी को पार्टी से निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने जांच के आदेश दिए हैं। विश्व हिन्दू परिषद से लेकर भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाले सोनी की कथित सीडी भोपाल में मीडिया सहित अन्य लोगों तक एक पहुंच गई है। इस सीडी में सोनी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने सोनी को निलम्बित कर दिया है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरी शंकर शेजवार से जांच कराई जा रही है। झा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि शेजवार 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट देंगे। जांच में सोनी के दोषी पाए जाने पर उनको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन तक हो सकता है। सोनी ने शुक्रवार को कहा है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से परेशान होकर कुछ लोगों ने यह साजिश रची है। इस सजिश में पार्टी और बाहर के लोगों के होने की भी सोनी ने आशंका जताई है। इतना ही नहीं उनका दावा है कि यह इसमें तकनीक का प्रयोग कर मेरा चेहरा लगाया गया है। सोनी का कहना है कि सीडी में उनकी तस्वीर को किसी और व्यक्ति के साथ जोड़कर तैयार किया गया है। उनकी यह राजनीतिक व चारित्रिक हत्या की साजिश है। वह इस पूरे मामले की जांच की मांग करेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भोपाल, निलम्बित, बीजेपी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com