आज बीजेपी और शिवसेना नेताओं की बैठक होने जा रही है
नई दिल्ली:
- वहीं बीजेपी से जुड़े सूत्रों की ओर से जो ब्लू प्रिंट के बारे में बताया गया है उसके मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की साझा सरकार बनेगी. देवेंद्र फडणवीस पूरे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे.
- इसके अलावा दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं जिनमें एक शिवसेना का होगा और एक बीजेपी का. शिवसेना कुछ मलाईदार पदों की मांग कर सकती है केंद्र में राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार भी मांग सकती है शिवसेना.
- क्योंकि संजय राउत पहले ही इस बात के संकेत दे चुके हैं उन्होंने कहा, 'व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं हैं, लेकिन राज्य का हित महत्वपूर्ण है. शांत तरीके से और राज्य के हित को ध्यान में रखकर फैसला करने की जरूरत है.' महाराष्ट्र के व्यापक हित में ‘सम्मान' से समझौता किए बगैर पार्टी के लिए भाजपा नीत गठबंधन में बने रहना जरुरी है.
- इससे पहले बुधवार को पूरे दिन महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज़ रहीं. मुख्यमंत्री पद पर उठापटक को लेकर बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया.
- लेकिन सरकार बनाने के लिए अब तक शिवसेना और बीजेपी के बीच कोई बातचीत शुरू नहीं हुई है. लेकिन अगर शिवसेना आदित्य ठाकरे को डिप्टी सीएम बनाने की बात मान जाती है तो निश्चित रूप से यह उसका नरम पड़ना ही कहा जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BJP, BJP Shiv Sena, BJP Shiv Sena Deal, Maharashtra