नई दिल्ली:
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल के नेतृत्व में पार्टी के युवाओं ने प्रदेश सरकार के कानूनमंत्री के इस्तीफे की मांग पर मंगलवार को संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर व्यवस्था को ध्वस्त करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली भाजपा के कार्यालय से केजरीवाल के धरना स्थल रेल भवन की ओर जाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पुलिस ने संसद मार्ग से आगे नहीं बढ़ने दिया।
आप और केजरीवाल के खिलाफ नारे लगा रहे इन प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के कानूनमंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग की।
गोयल के साथ प्रदर्शकारियों को संसद मार्ग थाने ले जाया गया और कुछ समय बाद उन्हें जाने दिया गया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भाजपा का प्रदर्शन, विजय गोयल, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, रेल भवन के पास धरना, दिल्ली में कानून व्यवस्था, केजरीवाल का धरना, दिल्ली पुलिस, BJP Protests, Vijay Goel